पुरानी रंजिश में हुई राजगीर की हत्या
दीदारगंज क्षेत्र के भादो गांव में 42 वर्षीय राजगीर अखिलेश की हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई थी। उनकी हत्या के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। अखिलेश का शव ताल के पास पाया गया था, और उनकी पत्नी ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी।

मार्टीनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दीदारगंज क्षेत्र के भादो गांव में राजगीर की हत्या पुरानी रंजिश में की गई थी। गुरुवार को पुलिस ने फरार चल रहे हत्यारोपी दो सगे भाइयों को भादो मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनका उनका चालान कर दिया। भादो गांव निवासी पेशे से राजगीर 42 वर्षीय अखिलेश मंगलवार की रात पड़ोस में एक व्यक्ति की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। इसके बाद से ही उनका पता नहीं चला। दूसरे दिन बुधवार की सुबह घर से एक किमी दूर कब्रिस्तान के समीप स्थित ताल के पास अखिलेश का शव मिला था।
पत्नी सरोज ने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी सभाजीत, श्यामजीत और सुनील के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दीदारगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि राजगीर की हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे हत्यारोपी सगे भाई सभाजीत गौतम एवं श्यामजीत गौतम पुत्र रामसेवक निवासी भादो को मार्टीनगंज रोड स्थित मोड़ के समीप से गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने अखिलेश की हत्या की थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


