Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsMurder of 22-Year-Old in Dharnaband Village Linked to Love Affair Police Investigate
प्रेम प्रपंच में युवक की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या

प्रेम प्रपंच में युवक की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या

संक्षेप:

Azamgarh News - तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 22 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। इस संबंध में पुलिस तीन लोगों के

Mon, 8 Sep 2025 11:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के धनारबांध गांव में रविवार की रात प्रेम प्रपंच को लेकर 22 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। इस संबंध में पुलिस तीन लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर जांच में जुटी है। सभी आरोपी और प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जहानगंज थाना क्षेत्र के धराबांध गांव निवासी 22 वर्षीय जयहिंद राम का गांव की एक युवती से प्रेम प्रमंच चल रहा था। लड़की पक्ष उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। धमकी मिलने पर दिल्ली में रह रहे पिता रामसागर ने बेटे जयहिंद को भी दिल्ली बुला लिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जयहिंद दिल्ली में पीओपी का काम कर रहा था। इस बीच उसके दादी का निधन हो गया । दादी के निधन पर पिता के साथ जयहिंद घर आया था। सोमवार को तेरहवीं का कार्यक्रम तय हुआ था। तेरहवीं से एक दिन पूर्व रविवार की शाम वह घर से शौच के लिए गांव के सीवान में गया था। लड़की के परिवार वालों ने गांव के सीवान में जयहिंद को पकड़ लिया। उसे मार-पीट कर धारदार हथियार से गला काट दिया। प्रेमिका ने खुद फोन कर जयहिंद के घर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन गांव के सीवान में तलाश करते हुए पहुंचे,जहां धान के खेत में उसका शव पड़ा था। पास में संघर्ष के निशान थे। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में तनाव का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी हेमराज मीना, एसपी सिटी मुधवन कुमार सिंह, जहानागंज थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। फोरेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता रामसागर की तहरीर पर पुलिस ने आशुतोष उर्फ अंशू, श्रवण कुमार और राजेंद्र के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। एसपी ग्रामीण मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरातस में लेकर पूछ-ताछ की जा रही है।