प्रेम प्रपंच में दोस्त ने युवक की चाकू से प्रहार कर की हत्या

Apr 04, 2026 12:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा मोहल्ला में प्रेम प्रपंच के विवाद में एक दोस्त ने युवक हस्सान की चाकू से हत्या कर दी। आरोपी इरफान मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रेम प्रपंच में दोस्त ने युवक की चाकू से प्रहार कर की हत्या

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चकसिकठी गांव के इस्लामपुरा मोहल्ला में शुक्रवार की रात को प्रेम प्रपंच के विवाद को लेकर दोस्त ने ही युवक की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी दोस्त मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार हत्या आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या के बाद से मोहल्ले में व्याप्त तनाव के चलते पुलिस तैनात कर दी गई है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चक सिकठी गांव के इस्लामपुरा मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय हस्सान शुक्रवार की रात को मित्र इरफान के अपने घर के पास खड़ा था। इस दौरान प्रेम प्रपंच को लेकर दोनों के बीच आपस में कहासुनी होने लगी।

कहासुनी के दौरान इरफान ने हस्सान पर चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे हस्सान गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के बाद हस्सान का पिता नौशाद बाहर निकला। बेटा को लहूलुहान हालत में देख कर उसे लेकर मुबारकपुर सीएचसी पर गए। डॉक्टर ने हातल गंभीर देख रेफर कर दिया। घायल को लेकर परिजन मंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।