दिल्ली से विवाहिता का शव पहुंचा घर, हत्या का आरोप
Azamgarh News - गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर ब्लाक के सामने खड़े ट्रक में बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया

अहरौला। क्षेत्र के कटवा गांव में सोमवार को विवाहिता का शव दिल्ली से घर पहुंचा। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। कटवा गांव निवासी 37 वर्षीया निर्माण पत्नी राजू राम बच्चों और पति के साथ दिल्ली में रहती थी। 24 मई को दिल्ली में ही निर्मला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजू पत्नी का शव लेकर सोमवार सुबह गांव पहुंचा। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच मायके पक्ष के लोग भी आ गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए डायल-112 पर सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
थाना प्रभारी मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


