Azamgarh News: ठेला-खोमचा व अतिक्रमण स्वयं हटा लें, नहीं तो होगी कार्रवाई : ईओ

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

Azamgarh News: ठेला-खोमचा व अतिक्रमण स्वयं हटा लें, नहीं तो होगी कार्रवाई : ईओ जिलाधिकारी के निर्देशन में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा मेंहनगर (आजमगढ़)। नगर पं

Azamgarh News: ठेला-खोमचा व अतिक्रमण स्वयं हटा लें, नहीं तो होगी कार्रवाई : ईओ

Azamgarh News: मेंहनगर (आजमगढ़)। नगर पंचायत मेंहनगर के विभिन्न मार्गों पर आए दिन लगने वाले जाम और इससे होने वाली आवागमन की परेशानी को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है। जिलाधिकारी के निर्देशन में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को नगर पंचायत की ओर से ध्वनि विस्तारक यंत्र से सार्वजनिक सूचना प्रसारित कराई गई। अधिशासी अधिकारी विक्रम ने बताया कि लखरांव पोखरा, गोला बाजार मार्ग सहित मुख्य मार्गों पर सड़क की पटरियों, नाला-नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर ठेला-खोमचा लगाने के साथ छप्पर, टीनशेड, बोर्ड, होर्डिंग आदि के माध्यम से किए गए अतिक्रमण को संबंधित लोग स्वयं एक सप्ताह के भीतर हटा लें।उन्होंने

चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। अतिक्रमण हटाने में आने वाला समस्त खर्च संबंधित व्यक्ति से वसूल किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अतिक्रमणकर्ता की होगी।वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन की ओर से लोगों को पहले ही सार्वजनिक सूचना के माध्यम से अतिक्रमण हटाने के लिए अवगत कराया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsआजमगढ़Azamgarh News: ठेला-खोमचा व अतिक्रमण स्वयं हटा लें, नहीं तो होगी कार्रवाई : ईओ