Azamgarh News: आग लगने से तीन मवेशी की मौत, गृहस्थी का सामान जला

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के बोहाना गांव में बुधवार रात पशुशाला में मच्छर भगाने के लिए किए गए धुएं से निकली चिंगारी ने आग लगा दी। आग तेजी से फैलकर मकान तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गई और घर का पूरा सामान राख हो गया।

Azamgarh News: आग लगने से तीन मवेशी की मौत, गृहस्थी का सामान जला

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जहानागंज थाना क्षेत्र बोहना गांव में बुधवार की रात पशुशाला में मच्छर भगाने के लिए किए गए धूंआ से निकली चिगारी शोला बन गई। आग लगने से तीन मवेशी की जलने से मौत हो गई। गृहस्थी का पूरा सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणो के प्रयास से अगा पर काबू पाया गया।जहानागंज थाना क्षेत्र के बोहाना गांव निवासी अंबिका प्रसाद की भैंस ने बुधवार की शाम को बच्चा जना था। मच्छर को भगाने केलिए उसने पशुशाला में धूंआ किया था, जिससे निकली चिनगारी से आग लग गई। आग के विकराल रूप लेने पर लोागों को जानकारी हुई। जबतक लोग आग से बचाव का प्रयास करते मवेशी आग की चपेट में आ गए।

मकान को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जबतक लोग आग पर काबू पाते तीन मवेशी की जलने से मौत हो गई। गृहस्थी का पूरा सामान जल कर नष्ट हो गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsआजमगढ़Azamgarh News: आग लगने से तीन मवेशी की मौत, गृहस्थी का सामान जला