नाला चोक से दुश्वारियां झेल रहे जहानागंज के नगरवासी

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

जहानागंज नगर पंचायत में मानसून से पूर्व सफाई न होने से नाले और नालियां चोक हो गई हैं, जिससे नागरिकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नगर की आबादी करीब 25,733 है और यहां 71 सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है, लेकिन सफाई व्यवस्था सही नहीं है।

नाला चोक से दुश्वारियां झेल रहे जहानागंज के नगरवासी

जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। नवसृजित नगर पंचायत में मानसून से पूर्व सफाई न होने से जगह-जगह चोक हुए नाले और नालियां बजबजा रही है। जिससे नगर वासियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। वहीं शासन के निर्देश के बाद भी नगर पंचायत के अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। नवसृजित नगर पंचायत की आबादी करीब 25 हजार 733 है। इस नगर में कुल 16 वार्ड हैं। नगर में जलनिकासी के लिए 18 नालों और 30 नालियों का निर्माण कराया गया है। नगर की साफ-सफाई के लिए 71 सफाई कर्मियों की तैनाती हुई है। इसके बाद भी नगर के मोहल्लों में न तो नियमित सफाई होती है और न ही कूड़े का उठान होता है। नगर वासियों का कहना है कि जो नाले और नालियां बने हुए हैं, उनमें से अधिकतर का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ है। आधे-अधूरे नाले और नालियां बनाकर छोड़ दिए गए हैं। जिससे कई स्थानों पर कच्चे नाले और नालियों से गंदा पानी बहता है। नगर के लोगों ने बताया कि नालों की सफाई न होने से अधिकतर नाले और नालियां जगह-जगह चोक होने से बजाबजा रही हैं। नालों से उठ रही दुर्गंध से राहगीरों के साथ ही आस-पास के लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे नगर पंचायत में नियमित और प्रभावी सफाई व्यवस्था बनाए रखना चेयरमैन और ईओ के लिए चुनौती बन गया है。

नालों की सफाई की ज़रूरत

नालों की नियमित सफाई न होने से बारिश के मौसम में जलजमाव की की उत्पन्न होने वाली समस्या को लेकर नगर के लोग चिंतित हैं। वार्ड नंबर 4, सुभाष चंद्र बोस नगर में नाला खुले होने से कचरे से जाम हो गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी प्रकार मिश्रा मार्केट के पीछे बने नाले की निकासी व्यवस्था पूरी न होने से गंदा पानी जमा रहता है, जिससे दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। वहीं मुख्य चौक से पहले सड़क की पटरियों पर गंदा पानी बहने से राहगीरों और दुकानदारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 10 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर में नाला चोक होने से गंदा पानी बजबजा रहा है। नगर पंचायत के अधीशासी अधिकारी विक्रम कुमार ने कहा कि नगर के गलियों, सड़कों के साथ ही नालों की नियमित सफाई कराई जाती है।

नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था

कोट- नगर पंचायत में अभी तक 70 प्रतिशत से अधिक नाले और नालियों की सफाई करा ली गई है। मानसून से पूर्व सभी नालों की सफाई पूरी करा ली जाएगी।

सरफराज, चेयरमैन नगर पंचायत जहानागंज।

प्रश्नोत्तर

नगर पंचायत में सफाई की कितनी व्यवस्था है?
नगर पंचायत में 71 सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है, लेकिन सफाई व्यवस्था सही नहीं है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।