माधवी चौधरी बनी एक दिन की जिला कार्यक्रम अधिकारी
Azamgarh News - आजमगढ़ में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत तीन छात्राओं को एक दिन का अधिकारी बनाया गया। माधवी चौधरी ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पौष्टिक आहार पर जानकारी दी। आकांक्षा मौर्या ने निराश्रित महिलाओं की फरियाद सुनी और आकांक्षा यादव ने दिव्यांगजन योजनाओं की जानकारी दी। यह अभियान महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है।

आजमगढ़। मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत तीन छात्राओं को एक दिन का अधिकारी बनाकर उनके मनोबल को बढ़ाया गया। मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं का सशक्तिकरण करना है। प्रतिभा निकेतन की कक्षा 12 वीं की छात्रा माधवी चौधरी को एक दिन का जिला कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया। एक दिन का जिला कार्यक्रम अधिकारी बनी माधवी ने गर्भवती महिला व धात्री महिला एवं 0-6 माह के बच्चों के पौष्टीक आहार और टीकाकरण, बच्चों के वजन के बारे में विस्तार से बताया। इसी क्रम में एक दिन के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी बनी प्रतिभा निकेतन की कक्षा 12 वीं की छात्रा आकांक्षा मौर्या ने कार्यालय में आये हुए निराश्रित महिला पेंशन एवं बाल सेवा योजना के लाभार्थियों की फरियाद सुनी एवं तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने का आदेश दिया।
साथ ही हेल्पलाइन नम्बर एवं विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी।इसी प्रकार जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के रूप में प्रतिभा निकेतन की कक्षा 10 वीं की छात्रा आकांक्षा यादव ने बताया गया कि 40 प्रतिशत दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं 18 वर्ष की आयु पूरा होने के बाद व वह व्यक्ति इस योजना के श्रेणी में आता है, अत: इसकी विस्तृत जानकारी दी गयी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


