महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Mar 09, 2026 12:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - आजमगढ़ में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें घरेलू हिंसा, दहेज, लैंगिक उत्पीड़न और बाल विवाह जैसे मुद्दों पर जानकारी दी गई। विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों से भी सहायता उपलब्ध कराई गई।

महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

आजमगढ़, संवाददाता। महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षार्थ और स्वालंबन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर उन्हें जागरूक किया गया। जिले के सभी थानों में गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु महिला एवं बच्चों से संबंधित समस्याओं एवं मुद्दों पर समझ बनाना, घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध और महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी गयी। इसी के साथ ही महिला हिंसा से संबंधित अन्य शिकायतों के निवारण हेतु वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, वन स्टाप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर 102, एंबुलेंस सेवा 108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।