Mission Shakti Campaign Empowering Women and Girls in Azamgarh महिलाओ को सुरक्षा के लिए किया जागरूक, Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsMission Shakti Campaign Empowering Women and Girls in Azamgarh

महिलाओ को सुरक्षा के लिए किया जागरूक

Azamgarh News - आजमगढ़ में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। घरेलू हिंसा, दहेज, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह, और अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई। वीमेन पावर लाइन, पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Sun, 21 Sep 2025 02:12 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओ को सुरक्षा के लिए किया जागरूक

आजमगढ़। महिलाओं-बालिकाओं के सुरक्षार्थ और स्वालंबन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ बालिकाओ को जागरूक किया गया। सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति महिला, बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं पर समझ बनाना। घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध, महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी गयी। महिला हिंसा से संबंधित अन्य शिकायतों के निवारण के लिए वीमेन पावर लाइन (1090), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076), चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098), वन स्टाप सेन्टर (181), साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930), स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102), एम्बुलेन्स सेवा (108), जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, राष्ट्रीय राज्य महिला आयोग के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।