Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsMidnight Murder in Azamgarh Man Shot Dead by Bike-Borne Assailants
बरामदे में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

बरामदे में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

संक्षेप:

Azamgarh News - आजमगढ़ के तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही जरमजेपुर गांव में रात के समय एक व्यक्ति को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक रामजीत यादव अपने भाई के परिवार के साथ रह रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और तीन टीमों का गठन किया गया है।

Nov 04, 2025 12:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

आजमगढ़, हिंदुस्तान संवाद। तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही जरमजेपुर गांव में सोमवार की आधी रात आधी रात को घर के बरामदे में सो रहे व्यक्ति की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार, फॉरेंसिक टीम संग कई थानों की फोर्स पहुंची। बसही जरमजेपुर (कान्ही) गांव निवासी 50 वर्षीय रामजीत यादव उर्फ चत्ते शादी के बाद पत्नी से किसी बात को लेकर संबंध टूट गया था। रामजीत अपने बड़े भाई हनुमान यादव के परिवार के साथ रहते थे। घर पर रहकर ट्रैक्टर और रोटावेटर चलाते थे। प्रतिदिन की तरह सोमवार की रात को भोजन करने के बाद वे घर के बरामदे में रखे तख्त (चौकी) पर सो रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जबकि बड़ा भाई परिवार संग घर के अंदर सो रहे थे। आधी रात लगभग 2:30 बजे एक बाइक पर होकर आए हमलावरों ने तमंचे से रामजीत के सीने में गोली मार दी। किसी के आने की आहट सुनकर बड़े भाई हनुमान यादव अपनी पत्नी के साथ बाहर आए तो देखा कि रामजीत के सीने में गोली लगने से वह खून से लथपथ पड़ा है। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन रामजीत को नजदीकी सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिजन रो रो कर बेहाल हैं। एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि सीने में गोली लगने के कारण रामजीत की मौत हो गई है। घटना का अनावरण करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है, जल्द ही राजफास किया जाएगा।