सत्संग में गूंजे भक्ति और सदाचार के संदेश

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पत्रिका फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा आयोजित बेस्ट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट्स सर्वे 2026 में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को देश के

सत्संग में गूंजे भक्ति और सदाचार के संदेश

सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खानपुर स्थित जयगुरुदेव आश्रम में बुधवार से तीन दिवसीय वार्षिक सत्संग समारोह का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के राष्ट्रीय पुरोहित मृत्युंजय झा एवं जुल्मी पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन एवं ध्वजारोहण से हुई। मंत्रों की गूंज और भक्तों के जयघोष से पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। सत्संग के दौरान वक्ताओं ने आध्यात्मिक एवं नैतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चिंतन से चित्त में चेतना जागृत होती है और मनुष्य अज्ञान से ज्ञान की ओर अग्रसर होता है।

उन्होंने कहा कि जैसे मछली मांस के लोभ में कांटे को नहीं देख पाती, उसी प्रकार मनुष्य सांसारिक सुखों में डूबकर जीवन के वास्तविक उद्देश्य को भूल जाता है। वक्ताओं ने शाकाहार, सदाचार और आध्यात्मिक जीवन अपनाने का आह्वान किया। बताया गया कि 5 जून को मथुरा से संस्था प्रमुख एवं उत्तराधिकारी पूज्य पंकज महाराज आश्रम पहुंचकर विशेष सत्संग को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र महाराज, किंसराज यादव, रामचरण यादव, डॉ. जेपी यादव, लालचंद यादव, रामसमुझ यादव, बाबूराम हित सिंह, अभिमन यादव फौजी, मंगरु यादव, पंकज सिंह, बंटी यादव आदि उपस्थित रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।