गेहूं के खेत में भीषण आग, 20 बीघा फसल जली
Azamgarh News - देवगांव के हालेपुर गांव में सोमवार को गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और लगभग 20 बीघा फसल जलकर राख हो गई। गांव के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पुलिस और लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया।

लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के हालेपुर घोड़सहना (अकबालपुर सहना) गांव के पास सोमवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। क्षेत्र के दो दर्जन किसानों के करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया।गांव के सिवान में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई थी, धूंआ निकलने पर लोगों को जानकारी हुई। जबतक लोग आग बुझाने के लिए पहुंचते आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज हवा चलने से आग तेजी से फैल गई।
किसान राधे तिवारी, संतोष, कांता, चंद्रजीत, राजाराम, लाल बहादुर, अमित, हनुमान, प्रेम बहादुर, महावीर, विजय बहादुर, अमर बहादुर, सहित लगभग दो दर्जनों किसानों के करीब 20 बीघा खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडा की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड पहुंचती तब तक करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। मौके पर डायल 112 की पुलिस के साथ ही लेखपाल अरुण कुमार गुप्ता ने आकर क्षति का आंकलन किए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


