युद्ध स्तर पर शुरू हुई अमृत सरोवर की साफ-सफाई
Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर शाहगढ के ग्राम सभा मुहब्बतपुर में अमृत सरोवर की युद्ध स्तर पर सफाई की जा रही है। 10 विकास खंडों के सफाई कर्मियों को लगाया गया है। इसके साथ ही गांव के रिसोर्स सेंटर, विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्रों की भी सफाई और सुंदरीकरण किया जा रहा है।

शाहगढ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर सठियांव विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा मुहब्बतपुर में बने अमृत सरोवर की सोमवार को युद्ध स्तर पर साफ-सफाई की जा रही है। सफाई के लिए 10 विकास खंडों के सफाई कर्मी लगाए गए हैं। इसी के साथ ही गांव में रिसोर्स सेंटर, प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय, एएनएम सेंटर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर की साफ सफाई के साथ ही सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी हरिमोहन सिंह, एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा मौके पर साफ-सफाई कार्यों का निरीक्षण किये।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


