तीन कॉलेजों में सामूहिक नकल, तीन छात्राएं रस्टीकेट

May 05, 2026 11:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में चल रहीं परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर नकल कराई जा रही है। मंगलवार को विवि के उड़ाका दल ने जांच के द

तीन कॉलेजों में सामूहिक नकल, तीन छात्राएं रस्टीकेट

आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में चल रहीं परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर नकल कराई जा रही है। मंगलवार को विवि के उड़ाका दल ने जांच के दौरान तीन कॉलेजों में सामूहिक नकल पकड़ी। इस दौरान गाइड लेकर नकल करते मिलीं तीन छात्राओं को रस्टीकेट कर दिया गया। तीनों महाविद्यालयों में सामूहिक नकल की रिपोर्ट कुलपति को भेजी गई है। महाराजा सुहेलदेव विश्विद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार के निर्देश पर उड़ाका दल की नोडल टीम में शामिल डॉ. पंकज सिंह, डॉ. शफीउज्जमा और डॉ. सुरेंद्र पांडेय मंगलवार को बीए चतुर्थ सेमेस्टर की हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान श्री रामदवर पांडेय महाविद्यालय लारादपुर ओरिल में औचक निरीक्षण करने पहुंच गए।

इस दौरान एक कमरे में तीन छात्राओं को गाइड लेकर नकल करते हुए पकड़ा। तीनों छात्राओं को रस्टीकेट कर दिया गया। टीम ने निरीक्षण के दौरान कमरे के बाहर से चार और गाइड बरामद की। सभी नकल सामग्री को सीलबंद कर विश्वविद्यालय को सुपुर्द कर दिया। इसी तरह तृतीय पाली की परीक्षा के दौरान उड़ाका दल ने मां बबुना महाविद्यालय बरदह में निरीक्षण के दौरान सामूहिक नकल पकड़ी। बीएससी प्रथम वर्ष की द्वितीय सेमेस्टर की बॉटनी की परीक्षा में फूला देवी मंगरू सिंह महाविद्यालय में भी सामूहिक नकल कराई जा रही थी। उड़ाका दल ने तीनों महाविद्यालयों की रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेज दी है। मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने दोषी महाविद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।