ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

तहबरपुर थाना क्षेत्र के ददरा गांव में मायके में एक नव विवाहिता ने फांसी लगा कर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  ददरा निवासीनी 20 वर्षीया...

मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
बलरामपुर (आजमगढ़)। हिन्दुस्तान संवादWed, 06 Sep 2017 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

तहबरपुर थाना क्षेत्र के ददरा गांव में मायके में एक नव विवाहिता ने फांसी लगा कर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ददरा निवासीनी 20 वर्षीया खुशबू यादव पुत्री हरिराम यादव ने घर पर ही अपने कमरे में मंगलवार की रात पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगा कर जान दे दी। इस बात की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर तहबरपुर थाना पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खुशबू की अभी चार माह पूर्व ही सरायमीर थाना क्षेत्र के फेरूद्दीनपुर गांव में विवाह हुआ था। शादी में ससुराल जाने के बाद वापस विदा होकर वह मायके लौट आई थी। तब से वह मायके में ही रह रही थी। मंगलवार को दिन में वह अपने कमरे में थी। शाम छह बजे जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन उसे आवाज दिए। इस पर भी कोई सुगबुगाहट न होने पर परिजन जब कमरे में पहुंचे तो वह पंखे से रस्सी के सहारे लटक रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें