Azamgarh News: मायके में विवाहिता ने साड़ी के फंदे से लटक कर दी जान
Azamgarh News: सगड़ी, आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहिरौली के रघुनंदन नगर में

Azamgarh News: सगड़ी, आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहिरौली के रघुनंदन नगर में गुरुवार की देर शाम को मायके में रह रही विवाहिता ने साड़ी के फंदे से लटकर कर आत्महत्या कर ली। फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की।जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहिरौली के रघुनंदन नगर निवासी लक्ष्मी राम की 26 वर्षीया पुत्री किरन की शादी अक्तूबर 2023 में रौनापार थाा क्षेत्र के निबियहवा गांव में हुई थी। उसकी दो वर्ष की एक बेटी है। शादी के कुछ वर्ष बाद पति से विवाद हो गया। विवाद के लगभग एक वर्ष से वह अपने मायके आकर रह रही थी।
मायका वालों का कहना हैकि गुरुवार की देर शाम को किरन ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उसने पंखा के चूल्ले में साड़ी के फंदा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किरन के पिता ठेला चलाकर परिवार का गुजर बसर करते हैं। पिता जब देर शाम को घर आए तो उन्होंने बेटी किरन को आवाज देकर बुलाया। लेकिन कमरे के अंदर से उसकी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। पिता ने जब खिड़की के रास्ते कमरे के अंदर झांका तो बेटी का शव फंदे से लटकता देख सन्न रह गए। पिता के शोर मचाने पर परिजन के साथ ही पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर आ गए। किरन के आत्महत्या से परिवार में कोहराम मच गया।


