जनगणना ड्यूटी लगाने में भेदभाव का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सठियांव इकाई ने जनगणना के लिए ड्यूटी लगाने में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। वरिष्ठ शिक्षक को प्रगणक और कम वेतन वाल

जनगणना ड्यूटी लगाने में भेदभाव का आरोप

सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। पत्नी की विदाई न होने से नाराज युवक बुधवार शाम क्षेत्र के पवई लाडपुर में पानी की टंकी से कूद गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत गंभीरहै। राहगीरों ने उसे फूलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कमरावां गांव निवासी 32 वर्षीय मनीष का विवाह सरायमीर थाना क्षेत्र के गंगापुर एक गांव में हुआ है। मनीष की पत्नी अक्सर मायके में ही रहती है। उसकी विदाई को लेकर मनीष का आए दिन ससुरालवालों से विवाद होता था। बुधवार को मनीष पत्नी की विदाई कराने ससुराल आया था।

पत्नी ने साथ जाने से इनकार कर दिया। इससे नाराज मनीष ससुराल से लगभग दो किलोमीटर दूर पवई लाडपुर गांव पहुंचा। ग्राम सभा की पानी की टंकी पर चढ़ गया। जब तक आस-पास के लोग कुछ समझ पाते कि उसने टंकी से नीचे छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को फूलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।