Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsMakar Sankranti Festival Celebrated with Market Buzz in Azamgarh
मकर संक्रांति का पर्व आज, खरीदारों से गुलजार रहे बाजार

मकर संक्रांति का पर्व आज, खरीदारों से गुलजार रहे बाजार

संक्षेप:

Azamgarh News - आजमगढ़ में मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बाजारों में लाई, चूड़ा, गुड़ और तिलकुट की खरीदारी के लिए भीड़ लगी है। लोग स्नान, दान और खिचड़ी खाने की परंपरा निभा रहे हैं। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव और शनिदेव का मिलन होता है।

Jan 14, 2026 11:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

आजमगढ़, संवाददाता। मकर संक्रांति का त्योहार का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व माना जाता है। यह वर्ष का पहला बड़ा त्योहार है। गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाये जाने के लिए एक दिन पूर्व ही खरीदारों से बाजार गुलजार रही। लोगों ने बाजारों में लाई, चूड़ा के साथ रेवड़ी और तिलकुट की दुकानों पर खरीदारी के लिए बुधवार को पूरे दिन भीड़ लगी रही। वहीं आकाश में रंग-बिरंगे पतंग उड़ाने के लिए भी बच्चों से लेकर युवा खरीदारी कर रहे थे। मकर संक्रांति पर्व पर लोग स्नान, दान और खिचड़ी खाने की परंपरा निभाते है। जिले में मकर संक्रांति का पर्व अधिकतर घरों में 15 को ही मनाया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं। शनि मकर एवं कुंभ राशि के स्वामी हैं। इसलिए मकर संक्रांति के दिन पिता-पुत्र का मिलन होता है। मकर संक्रांति को ले बाजारों में बुधवार को पूरे दिन चहल-पहल रही। सबसे ज्यादा भीड़ लाई, चूड़ा, गुड़ और तिलकुट की दुकानों पर रही। मकर संक्रांति के दिन चूड़ा, दही, तिलकुट के साथ आलू, गोभी की बनी खिचड़ी खानेकी परंपरा है। इधर, सब्जी में गोभी का रेट भी अन्य दिनों की तुलना में बढ़ कर 40 से 60 रुपये प्रति फूल हो गयाा। हालांकि पांच दिनों से निकल रही धूप से बाजारों में सुबह से ही अधिक भीड़ रही। शहर के चौक, पुरानी कोतवाली, हर्रा की चुंगी, बिलरिया की चुंगी, पांडेय बाजार, रैदोपुर, सिविल लाइंस, सिधारी, नरौली, हरंबशपुर, रेलवे स्टेशन, बेलइसा समेत अन्य बाजारों में सजी चूड़ा, गुड़ और तिलकुट की दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की। बाजारों में बढ़ी भीड़ से दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। किराना की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई। लोग तिलकुट, चूड़ा, मक्का, मूंगफली, लाई आदि की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, तिलकुट की सोंधी खुशबू से पूरा बाजार महक उठा है। गांव की महिलाएं जहां ढ़ूढ़ा लाई और तिलवा तैयार कर रही हैं, वहीं चूड़ा की मिलें भी देर रात तक चल रही हैं। बाजार में सुबह से ही देर रात तक तिलकुट की खरीदारी को भीड़ लग रही है। वहीं, लट्ठा, चाकलेट, मारवाड़ी, इलायची व खस्ता पट्टी सहित विभिन्न तरह के गजक भी उपलब्ध हैं। काला व सफेद तिल के लड्डू भी बिक रहे हैं। लोग खुद के लिए तिलकुट की खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही अपने सगे-संबंधियों के यहां उपहार के लिए भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं।