आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसा में जनपद के नौ घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - आजमगढ़। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 23 लोग घायल हुए, जिनमें 9 आजमगढ़ के निवासी हैं। बस, दिल्ली से यात्रियों को लेकर आ रही थी, जब यह एक ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मदद की और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसा में जनपद के नौ घायल

आजमगढ़। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में हादसा हो गया। दिल्ली से यात्रियों लेकर आजमगढ़ आ रही स्लीपर बस में जनपद के नौ यात्री सहित कुल 23 लोग घायल हो गए। दिल्ली से 40 यात्रियों को लेकर बस आजमगढ़ आ रही थी। ट्रेलर को ओवरटेक करने में बस अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में ट्रेलर के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम बचाव के लिए पहुंची थी।

जनपद के घायलों में नारायण दत्त द्विवेदी निवासी अहरौला, श्रीकांत यादव निवासी आजमगढ़, सौरभ तिवारी निवासी हयौता, सोनू सिंह निवासी बिजोरा, संतोष कुमार निवासी उपटा अतरौलिया, संदीप निवासी बेनीपुरी, अक्षत कुमार निवासी कमेनूर, अजीत निवासी किन्दौली को चोटे आई हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।