ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़महाराष्ट्र पुलिस ने सरायमीर में मारा छापा

महाराष्ट्र पुलिस ने सरायमीर में मारा छापा

महाराष्ट्र के नासिक में जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपी जिले के सरायमीर कस्बें के पठान टोला में शरण लिए थे। महाराष्ट्र की पुलिस बुधवार को सरायमीर पहुंची स्थानीय पुलिस के साथ...

महाराष्ट्र पुलिस ने सरायमीर में मारा छापा
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Thu, 07 Feb 2019 07:39 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र के नासिक में जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपी जिले के सरायमीर कस्बें के पठान टोला में शरण लिए थे। महाराष्ट्र की पुलिस बुधवार को सरायमीर पहुंची स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी कर पांचो आरोपियो को हिरासत में ले लिया। गुरूवार को आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 48 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र के लिए आरोपियों को भेज दिया।

महाराष्ट्र के नासिक जनपद के पावर वाड़ी थाना क्षेत्र के माले गांव में एक फरवरी की रात विवाद हो गया। दस लोगों ने तलवार से हमला कर कुछ लोगों को घायल कर दिया। जिस मामले में 10 लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। स्थानीय पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शमिल पांच लोग सरायमीर में शरण लिए थे। पुलिस ने आरोपी आरिफ कुरैशी, सऊद, एजाज, शोएब व मोहम्मद अकरम को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सऊद का आजमगढ़ शहर में ननिहाल है वह अपने चार साथियों के साथ मौसा सज्जू पुत्र सोचन कुरैशी के घर सरायमीर के पठान टोला में शरण लिया था। महाराष्ट्र से आयी पुलिस सचिन भामरे व भारत कार्के के साथ स्थनीय पुलिस ने कार्रवाई की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें