ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़महारानी अहिल्याईबाई होल्कर की मनाई गई जयंती

महारानी अहिल्याईबाई होल्कर की मनाई गई जयंती

कलक्ट्रेट स्थित सपा जिला कार्यालय पर सोमवार को मराठा महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। लोगों उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके...

महारानी अहिल्याईबाई होल्कर की मनाई गई जयंती
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Tue, 01 Jun 2021 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। संवाददाता

कलक्ट्रेट स्थित सपा जिला कार्यालय पर सोमवार को मराठा महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। लोगों उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी थी। उनका जन्म 31 मई 1925 जामखेड़ व 13 अगस्त 1795 को इन्दौर में निधन हो गया। इतिहास प्रसिद्ध सूबेदार मल्हाराव होल्कर के पुत्र खण्डेराव की पत्नी थी। वे माहेश्वर राज्य की महारानी थी। उनके पति की लड़ाई में मृत्यु हो गयी। पूर्व में सती प्रथा थी। लेकिन उनके ससुर मल्हाराव ने सती होने से रोका तथा उन्हें रणकौशल सिखाकर निडर व बहादुर बनाया। उन्होंने बहुत से मंन्दिरों व धर्मशालाओं का निर्माण कराया। गरीबों, दीनों की मद्द किया करती थी।वक्ताओं ने कहा कि वह अपने राज्य में तमाम लोककल्याण का कार्य किया। जिससे उनको लोकमाता कहा जाता था। सपा उनके आदर्शों पर चलकर सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में जनकल्याणकारी सरकार बनायेंगे।गोष्ठी में निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव, विधायक संग्राम यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव,पूर्व अध्यक्ष अखिलेश यादव, जयराम सिंह पटेल ने अपनेअपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर सिंगारी गौतम, किरन श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, विनीत राय, लालचन्द यादव, महावीर गुप्ता, शिवसागर यादव, वेदप्रकाश यादव, संदीप पटेल, अजीत कुमार राव, विनोद यादव आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें