Azamgarh News: समस्याओं को लेकर सीएम से मिले भाजपा नेता
हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Azamgarh News: आजमगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानेन्द्र सिंह और पूर्व विधायक राम दर्शन यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले की समस्याएं और विकास कार्यों की स्थिति पर चर्चा की। नेताओं ने स्थानीय लोगों की उम्मीदों और समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा।

Azamgarh News: आजमगढ़। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानेन्द्र सिंह उर्फ ज्ञानू सिंह व पूर्व विधायक राम दर्शन यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जिले की विभिन्न समस्याओं और क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के साथ ही आम लोगों की अपेक्षाओं और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही दिक्कतों को उनके समक्ष रखा। उन्होंने आगामी राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।


