परिषदीय स्कूलों में खुलेंगे पुस्तकालय, मनपसंद किताबें पढ़ेंगे बच्चे

Mar 05, 2026 10:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - आजमगढ़ में परिषदीय विद्यालयों में बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाने के लिए पुस्तकालय विकसित किए जाएंगे। इन पुस्तकालयों में रोचक और ज्ञानवर्धक किताबें रखी जाएंगी। शिक्षक बच्चों से पुस्तक चर्चा करेंगे, जिससे उनकी समझ और अभिव्यक्ति क्षमता में सुधार होगा। विभागीय अधिकारी भी पुस्तकालयों का निरीक्षण करेंगे।

परिषदीय स्कूलों में खुलेंगे पुस्तकालय, मनपसंद किताबें पढ़ेंगे बच्चे

आजमगढ़, संवाददाता। बच्चों में पढ़ने के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए परिषदीय विद्यालयों में पुस्तकालय विकसित किए जाएंगे। वहां बच्चों की मनपसंद किताबें रखी जाएंगी। रोचक और ज्ञानवर्धक पुस्तकों के जरिए उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षक बच्चों से पुस्तकों के शीर्षक और उनके पात्रों पर चर्चा करेंगे। पुस्तकालय में बच्चों के लिए बरखा सीरीज की पुस्तकें, पंचतंत्र की कहानियां, बाल साहित्य, शब्द संग्रह के साथ ही प्रसिद्ध साहित्यकार प्रेमचंद के कहानी संग्रह जैसी पुस्तकें रखी जाएंगी। इससे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ साहित्य और कहानियों से भी जुड़ने का अवसर मिलेगा। स्कूलों में पुस्तक पढ़ने की गतिविधि को रोचक बनाने के लिए शिक्षक पढ़ी हुईं किताबों पर बच्चों से चर्चा करेंगे।

इस दौरान बच्चों से किताबों के शीर्षक, पात्रों और उनकी थीम के बारे में सवाल पूछे जाएंगे, जिससे उनकी समझ और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित हो सके। वहीं, शिक्षक भी पुस्तक मेलों से ज्ञानवर्धक पुस्तकें खरीदकर विद्यालय के पुस्तकालय में रखेंगे, ताकि बच्चों को विविध विषयों की किताबें पढ़ने को मिल सकें। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस पहल से बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित होगी और उनकी कल्पनाशक्ति और भाषा कौशल मजबूत होगा।सप्ताह में एक दिन विभागीय अधिकारी करेंगे निरीक्षणआजमगढ़। सप्ताह में एक दिन विभागीय अधिकारी विद्यालयों में जाकर पुस्तकालय का निरीक्षण करेंगे। पुस्तकालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। प्रत्येक स्कूल में बच्चों से पढ़ी गई पुस्तकों के बारे में बातचीत कर उनकी जानकारी और रुचि का आकलन करेंगे।अकबर-बीरबल की कहानियां भी पढ़ेंगे बच्चेबच्चों में भाषा और नैतिकता के विकास के लिए पुस्तकें की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसे ध्यान में रखकर शासन की तरफ से बाल वाटिका से लेकर आठवीं तक प्रत्येक कक्षा कक्ष में लर्निंग कार्नर विकसित किया जा रहा है। छोटे बच्चों के लिए चित्र और कहानी की पुस्तकें, नैतिक शिक्षा और मनोरंजन के के लिए अकबर, बीरबल की कहानियां, अमर चित्रकथा, तोता चांद, जयशंकर प्रसाद की रचित आंसू, पंडित श्यामनारायण पांडेय की हल्दी घाटी, सुदामा चरित आदि पुस्तकें विद्यालयों में उपलब्ध कराई जा रही हैं।बच्चों में किताबों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए सभी विद्यालयों में पुस्तकालय विकसित किए जाएंगे। इसके लिए शासन की तरफ से निर्देश आया है। नए सत्र में शासन की तरफ से किताबें भेजी जाएंगी।राजीव पाठक, बीएसए

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।