साहित्यकार कुंद की पुस्तक का हुआ लोकार्पण
Azamgarh News - साहित्यकार जगदीश प्रसाद बरनवाल कुंद द्वारा संपादित एवं सद्य: प्रकाशित कृति 'भक्त जी का अप्रकाशित कथा साहित्य' का लोकार्पण मंगलवार को कार्यकारी अध्यक्ष

आजमगढ़, संवाददाता। साहित्यकार जगदीश प्रसाद बरनवाल कुंद द्वारा संपादित एवं सद्य: प्रकाशित कृति 'भक्त जी का अप्रकाशित कथा साहित्य' का लोकार्पण मंगलवार को विद्वान रचनाकार एवं कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय शिक्षा बोर्ड डॉ. नागेंद्र प्रसाद सिंह (सेवा निवृत्ति आईएएस) ने किया। पूर्व जिलाधिकारी आजमगढ़ डॉ. नागेंद्र प्रसाद सिंह एवं प्रशांत ने अपने उद्बोधन में श्री गुरु भक्त सिंह भक्त की रचनाधर्मिता एवं कुंद जी के साहित्यिक योगदान की प्रशंसा की। कुंद जी की भिन्न-भिन्न विषयों पर अब तक कुल 16 पुस्तक प्रकाशित हो चुकी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शशि भूषण श्रीवास्तव प्रशांत और संचालन प्रमुख कवि एवं गीतकार डॉ. ईश्वर चंद्र त्रिपाठी ने किया।
कुंद जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। गोष्ठी में इस मौके पर हरिहर पाठक, डॉ. अरविंद सिंह, आशुतोष द्विवेदी, वसीम अकरम, डॉ.पवन सिंह, सुरेश चंद्र शर्मा, डॉ. प्रतिभा सिंह समेत अन्य प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


