ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़भूमि विवाद के पंचायत में चली गोली, दो घायल

भूमि विवाद के पंचायत में चली गोली, दो घायल

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा गांव में मां बेटी के बीच पट्टा की भूमि को लेकर विवाद था सोमवार को दोनों में विवाद बढ़ गया। मामले का सुलह समझौता कराने के लिए गांव के कुछ लोग आ गये। पंचायत के बीच मां व...

भूमि विवाद के पंचायत में चली गोली, दो घायल
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Mon, 28 May 2018 10:11 PM
ऐप पर पढ़ें

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा गांव में मां बेटी के बीच पट्टा की भूमि को लेकर विवाद था सोमवार को दोनों में विवाद बढ़ गया। मामले का सुलह समझौता कराने के लिए गांव के कुछ लोग आ गये। पंचायत के बीच मां व बेटी के समर्थक आपस में भिड़ गये। दोनो पक्ष में इंट पत्थर चलने के बाद एक पक्ष ने फायर कर दिया। गोली लगने से एकही परिवार के दो लोग घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, घटना में घायल एक की हालत गंभीर बनी हुई हैं।

ग्राम प्रधान अर्चना राय पत्नी मनीष राय ने कुछ भूमि पुष्पा देवी के नाम पर पट्टा किया था। पट्टे की भूमि को लेकर पुष्पा देवी की बेटी से विवाद हो गया था। गांव के प्रधान समर्थक मां के पक्ष में थे और कुछ लोग बेटी के पक्ष में थे। भूमि विवाद को लेकर सोमवार को दोपहर में मां बेटी आपस में विवाद करने लगी। इसी बीच बीच बचाव व समझौता के लिए दोनो पक्ष के लोग मौके पर आ गये। देखते ही देखते दोनो पक्ष आपस में भिड़ गये। दोनों पक्ष में पहले ईंट पत्थर चला इसके बाद एक पक्ष ने फायर कर दिया। गोली लगने से 29 वर्षीय दिनेश राय पुत्र राजेन्द्र राय व 45 वर्षीय उमाशंकर राय पुत्र पारसनाथ राय घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिसमें दिनेश की हालत चिन्ता जनक बनी हुई है। थाना प्रभारी गंभीरपुर प्रदीप चौधरी ने बताया कि दोनों पक्ष में ईंट पत्थर चला है गोली चलने की सूचना नही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें