रेलवे लाइन की मांग को लेकर लालगंज में निकाला जुलूस

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - लालगंज, आजमगढ़ में लोगों ने शनिवार को वाराणसी-गोरखपुर रेलवे लाइन को लालगंज से जोड़ने की मांग को लेकर जुलूस निकाला। लोगों ने 15 किमी पैदल मार्च कर रेलवे प्रशासन के खिलाफ विरोध किया। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से इस मांग को उठा रहे हैं, लेकिन रेलवे प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

रेलवे लाइन की मांग को लेकर लालगंज में निकाला जुलूस

लालगंज, आजमगढ़। लालगंज रेल पथ निर्माण संघर्ष के बैनर तले वाराणसी -गोरखपुर रेलवे लाइन को लालगंज से जोड़ने की मांग को लेकर शनिवार की सुबह लोगों ने नगर में जुलूस निकाला। आक्रोशित लोगों ने लालगंज नगर में 15 किमी पैदल मार्च कर रेलवे प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पैदल मार्च बरडीहा मोड़, कंजहित से शुरू होकर मसीरपुर होते हुए लालगंज नगर तक आया। पैदल मार्च कर रहे लोगों ने कहा कि वे लालगंज को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए काफी दिनों से मांग कर रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने अब तक कोई ठोस पहल नहीं की।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।