पुलिया से नहर में गिरा मजदूर, डूबने से मौत
दीदारगंज के गंभीरी गांव में एक मजदूर धर्मेंद्र राजभर की नहर में गिरने से मौत हो गई। मंगलवार शाम को वह बाजार से घर लौटते समय पुलिया पर बैठे थे और अचानक गिर गए। ग्रामीणों ने दो घंटे बाद शव निकाला। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दीदारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गंभीरी गांव में मंगलवार की शाम शारदा सहायक खंड 23 नहर की पुलिया से गिरने से पानी में डूबकर मजदूर की मौत हो गई। गांव के लोगों ने करीब दो घंटे बाद शव बाहर निकाला। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। दीदारगंज थाना क्षेत्र के गंभीरी गांव निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र राजभर मजदूरी करते थे। मंगलवार की शाम वह बाजार से घर जा रहे थे। गांव के पास नहर की पुलिया पर बैठ गए। इस दौरान अनियंत्रित होकर नहर में गिर गए। राहगीरों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे।
नहर में पानी का बहाव तेज था। ग्रामीणों ने नहर में उतरकर तलाश शुरू की। पुलिया से करीब 200 मीटर की दूरी पर धर्मेंद्र का शव मिला। उसकी एक बेटी है। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


