ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़कच्छा बनियान गिरोह का धावा नकदी सहित लाखों लूटा

कच्छा बनियान गिरोह का धावा नकदी सहित लाखों लूटा

क्षेत्र के सरायमोहन गांव में शुक्रवार की रात कच्छा बनियान गिरोह ने धावा बोल कर नकदी सहित लाखों लूट कर फरार हो गए। विरोध करने पर महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया। घायल तीन महिलाओं को निजी अस्पताल में...

क्षेत्र के सरायमोहन गांव में शुक्रवार की रात कच्छा बनियान गिरोह ने धावा बोल कर नकदी सहित लाखों लूट कर फरार हो गए। विरोध करने पर महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया। घायल तीन महिलाओं को निजी अस्पताल में...
1/ 2क्षेत्र के सरायमोहन गांव में शुक्रवार की रात कच्छा बनियान गिरोह ने धावा बोल कर नकदी सहित लाखों लूट कर फरार हो गए। विरोध करने पर महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया। घायल तीन महिलाओं को निजी अस्पताल में...
क्षेत्र के सरायमोहन गांव में शुक्रवार की रात कच्छा बनियान गिरोह ने धावा बोल कर नकदी सहित लाखों लूट कर फरार हो गए। विरोध करने पर महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया। घायल तीन महिलाओं को निजी अस्पताल में...
2/ 2क्षेत्र के सरायमोहन गांव में शुक्रवार की रात कच्छा बनियान गिरोह ने धावा बोल कर नकदी सहित लाखों लूट कर फरार हो गए। विरोध करने पर महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया। घायल तीन महिलाओं को निजी अस्पताल में...
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Sat, 19 Sep 2020 06:52 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के सरायमोहन गांव में शुक्रवार की रात कच्छा बनियान गिरोह ने धावा बोल कर नकदी सहित लाखों लूट कर फरार हो गए। विरोध करने पर महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया। घायल तीन महिलाओं को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर सीओ लालगंज ने मौके पर पहुंच जांच की। पुलिस लूट की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।

बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव निवासी 50 वर्षीया रमाजी पत्नी स्व. रामबचन सरोज का घर गांव से करीब दो सौ मीटर दूर खेत में है। रमाजी पुत्र दिल्ली में रहता है। शुक्रवार की रात रमाजी अपनी बेटी 35 वर्षीया माधुरी व बहू 28 वर्षीया प्रीती घर में सो रही थी। रात करीब बारह बजे 5-6 की संख्या में बदमाश घर में लगे जंगले की सरिया काट कर अंदर घुस गए। रमाजी ने बताया कि सभी बदमाश कच्छा बनियान में थे। घर में घुसते ही लूट पाट शुरू कर दी। विरोध करने पर लात घूसों व लाठी डंडा से मार कर सभी को घायल कर दिया। तीनों महिलाओं के अचेत हो जाने पर करीब एक घंटे तक घर में लूट पाट की। इसके बाद फरार हो गए। बहू प्रीती को होश आया तो बदमाश फरार हो चुके थे, वह घर से बाहर निकल कर शोर मचाने लगी। इसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। रात में ही पुलिस मैके पर पहुंच कर घटना की जांच की। तीनों महिलाओं को रात में बरदह स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हातल ठीक होने पर शनिवार की दोपहर तीनों महिलाएं घर पहुंची। रामजी ने बताया कि एक लाख नकद सहित लो लाख से अधिक के जेवर बदमाश लेकर फरार हो गए है। पीड़िता ने अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी। सीओ लालगंज मनोज सिंह रघुवंशी, बरदह थाना प्रभारी विनोद कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बरदह थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें