Azamgarh News: रसोइयों को सम्मान 5 लाख का कैशलेस चिकित्सा वितरित
Azamgarh News: बीआरसी मुख्यालय पर रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मा

Azamgarh News: मेंहनगर। बीआरसी मुख्यालय पर रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि एससी/एसटी आयोग के सदस्य तीजा राम ने किया। मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री की ओर से रसोइयों के लिए घोषित पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा वाले ‘मुख्यमंत्री रसोइया कैशलेस चिकित्सा कार्ड’ का डेमो चेक देकर सम्मानित किया। सरकार की ओर से रसोइयों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि की घोषणा से उनमें खुशी की लकीर झलक रही है।
तीजा राम ने कहा कि सरकार की यह पहल सराहनीय है। विद्यालयों में नौनिहालों को शुद्ध, पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार उनके हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी रविकेश कुमार भाजपा नेता डॉ. माहेश्वरीकांत पांडेय सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं रसोइया मौजूद रहीं।

