हर्षोल्लास से मनाई गई होली, चहुंओर बिखरे खुशियों के रंग
Azamgarh News - आजमगढ़ में बुधवार को होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। युवाओं ने कपड़ा फाड़ कर होली खेली और शाम को रंगों के साथ गिले-शिकवे भुलाकर बधाई दी। पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही और प्रेम और भाईचारे का माहौल बना रहा।
आजमगढ़, संवाददाता। जिले में बुधवार को रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। सुबह युवाओं ने कपड़ा फाड़ होली खेली, वहीं शाम को अबीर-गुलाल लगाने का दौर चला। एक-दूसरे के घर पहुंचकर लोगों ने अबीर-गुलाल लगाया और गिले-शिकवे भूलकर गले मिलकर होली की बधाई दी। पर्व को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। होलिका दहन दो दिन पूर्व सोमवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विधि-विधान से किया गया था। बुधवार को रंगों का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रेम और भाईचारे को मजबूती प्रदान करने वाले इस त्योहार को लेकर चहुंओर उल्लास और उमंग का माहौल रहा।
जगह-जगह होलियारों की टीम कबीरा गाने के साथ सड़कों और गलियों में रंगों की बौछार करते हुए निकल पड़ी थी। लोग एक-दूसरे को रंग और पानी से सराबोर कर रहे थे। दोपहर बाद युवाओं की टोली ने डीजे पर थिरकते हुए होली का जश्न मनाया। अबीर-गुलाल उड़ाते निकल रही युवाओं की टोली लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। शाम को लोगों ने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


