Joyful Christmas Celebrations in Azamgarh with Special Prayer Service चहुंओर क्रिसमस का उल्लास, हुईं प्रार्थना सभाएं, Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsJoyful Christmas Celebrations in Azamgarh with Special Prayer Service

चहुंओर क्रिसमस का उल्लास, हुईं प्रार्थना सभाएं

Azamgarh News - आजमगढ़, संवाददाता। जिले में क्रिसमस के पर्व पर बुधवार को चहुंओर खुशियां नजर

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Wed, 25 Dec 2024 03:34 PM
share Share
Follow Us on
चहुंओर क्रिसमस का उल्लास, हुईं प्रार्थना सभाएं

आजमगढ़, संवाददाता। जिले में क्रिसमस के पर्व पर बुधवार को चहुंओर खुशियां नजर आईं। होली ट्रीनिटी चर्च में सुबह दस बजे विशेष प्रार्थना सभा हुई। विशेष प्रार्थना पास्टर डब्ल्यू जेम्म ने करवाई। इस दौरान लोगों को प्रभु यीशु के संदेश के बारे में बताया गया।

दीवानी कचहरी के समीप होली ट्रीनिटी चर्च में विशेष प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए मसीही समाज के लोगों की सुबह ही भीड़ उमड़ गई थी। दस बजे विशेष प्रार्थना सभा शुरू होने पर पास्टर डब्ल्यू एस जेम्स ने प्रभु यीशु का संदेश सुनाया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने आज के ही दिन जगत में मनुष्य के रूप में जन्म लिया। दुनिया में आने के बाद लोगों का उद्धार किया। प्रार्थना सभा के बाद लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। इसके बाद लोगों ने अपने -अपने घरों में केक काटकर खुशियां मनाईं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।