पत्रकारिता बहुत जोखिम का कार्य है : मौलाना अतीकुर्रहमान
Azamgarh News - सरायमीर में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारिता के जोखिमों और जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। मौलाना अतीकुर्रहमान इस्लाही ने पत्रकारिता की अहमियत और सही तरीके से खबरें प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मौलाना ताहिर जमाल ने समाज में बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने की बात कही।

सरायमीर, आजमगढ़। पत्रकारिता करना बहुत जोखिम का कार्य होता है, अगर आपको सलीका नहीं समाचार तयार करने का तो आप ये काम नहीं कर सकते हैं। क्योंकि खबरों की गहन जांच करने के बाद प्रकाशित होने पर संवाददाता के साथ साथ उसकी टीम की भी सराहना की जाती है। पत्रकारिता भी अब बहुत प्रकार की हो गई है, लेकिन कलम का सही प्रयोग होना चाहिए। माहौल खराब होने वाली खबरों से परहेज करना चाहिए। उक्त बातें मौलाना अतीकुर्रहमान इस्लाही ने सरायमीर कस्बा के महाजनी टोला स्थित जदीद जमा मस्जिद में शुक्रवार को जमाअत- ए इस्लामी हिन्द के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं।
उन्हीने कहा कि पत्रकारिता वह माध्यम है, जिसके माध्यम से लोगों को स्थानीय, राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर घटित होने वाली घटनाओं से अवगत कराया जाता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के महासचिव मौलाना ताहिर जमाल ने कहा ईश्वर ने हमे इस संसार में मिशन के तहत भेजा है और उसे हर हाल में पूरा करना है। समाज में बढ़ती बुराइयों को रोकना होगा, तभी हमारा समाज बेहतर बनेगा। हमे चाहिए कि ईश्वर के बताए हुए रास्ते पर चले और कुरआन को समझ कर पढ़े । उन्होंने कहा कि हमारी संस्था समाज के सभी लोगों की मदद के लिए सदैव तैयार रहती है। आप लोग सबसे पहले अपने पड़ोसी का ख्याल रखें। अंत मे सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया । इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष अकील अहमद, मौलाना उमर असलम इस्लाही, मौलाना अतीकुर्रहमान इस्लाही, मौलाना अबुल वासे इस्लाही आदि लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




