संयुक्त विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

Feb 27, 2026 01:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

Azamgarh News - विकास खंड ठेकमा कार्यालय का निरीक्षण संयुक्त विकास आयुक्त रामबाबू त्रिपाठी ने किया। इस दौरान उन्होंने फाइलों की अव्यवस्था पर नाराजगी जताई और संबंधित लिपिकों को सही रखरखाव का निर्देश दिया। बीडीओ को कार्यालय के बाहर नेम प्लेट लगाने और पेड़ों पर नंबरी कराने के लिए भी कहा गया।

संयुक्त विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड ठेकमा कार्यालय का गुरुवार को संयुक्त विकास आयुक्त रामबाबू त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मची रही। संयुक्त विकास आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय में बेतरतीब ढंग से रखी गईं फाइलों को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने मनरेगा से संबंधित लिपिकों को फाइलों का सही तरीके से रखरखाव करने का निर्देश दिया। अधिकारियों के कार्यालय के बाहर नेम प्लेट लगाने, पुरानी आलमारी पेंट करने, ब्लाक परिसर में लगे पेड़ों पर नंबरी कराने का बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव को निर्देश दिया। ब्लाक के पोर्टल शिकायती प्रार्थना पत्रों के अवलोकन के दौरान निस्तारण का कार्य सही पाया गया।

निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत ओमप्रकाश सिंह, एपीओ अजित सिंह, ओमन अहमद, विजय कुमार, ग्राम विकास अधिकारी धीरेंद्र जैसल, विवेकानंद राय, कैलाश कुमार, रमेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।