Azamgarh News: मकान से नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

Azamgarh News: शाहगढ़, आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के दौलपुर गांव में गुरुवार की रात को

Azamgarh News: मकान से नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी

Azamgarh News: शाहगढ़, आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के दौलपुर गांव में गुरुवार की रात को चोर सीढ़ी के रास्ते से घर के अंदर घुस गए। चोरों ने घर में रखा एक हजार रुपये नकदी समेत लाखों रुपये के कीमती जेवर समेत अन्य सामान समेट ले गए। शुक्रवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की।सिधारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासिनी मीना देवी पत्नी पवारु राम के गुरुवार की रात को भोजन कर घर के अंदर सो रहे थे। आधी रात को चोर मकान के छत पर चढ़ गए। सीढ़ी के रास्ते से वे घर के अंदर दाखिल हो गए।

चोरों ने कमरे में रखा बक्सा आदि का ताला तोड़कर उसमें रखा एक हजार रुपये नकदी के अलावा सोने का मंगलसूत्र, कान का झाला, नथिया, चांदी के दो जोड़ी पायल समेत अन्य कीमती सामान समेट ले गए। पीड़ित गृह स्वामिनी मीना देवी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सो कर उठने के बाद वह घर की साफ—सफाई कर रही थीं। तभी उसकी नजर टूटे बक्से पर पड़ी। उन्होंने देखा कि बक्से की सिटकनी टूटी हुई थी, जबकि ताला बंद था। जब बक्सा खोलकर देखा तो उसमें रखे सभी कीमती जेवर समेत अन्य सामान गायब थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsआजमगढ़Azamgarh News: मकान से नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी