आजमगढ़ में 1.20 करोड़ का गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Mar 13, 2026 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा टोल प्लाजा के पास गुरुवार की सुबह लखनऊ एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने चेकिंग के दौरान मिनी कंटेनर से चौदह बोरियों में छिपाक

आजमगढ़ में 1.20 करोड़ का गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

आजमगढ़, संवाददाता। एसटीएफ लखनऊ और गंभीरपुर थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह अमौड़ा टोल प्लाजा के पास से 354 किलो गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ से जिले में भारी मात्रा में गांजा लाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर एसटीएफ टीम प्रभारी फैजुद्दीन सिद्दीकी और गंभीरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज की तरफ से आ रहे एक मिनी कंटेनर को रोककर जांच की गई।

तलाशी लेने पर मिनी कंटेनर में 14 प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखा गया 353.990 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा 850 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने मिनी कंटेनर चालक राजीव कुमार यादव निवासी सुरैंदा फूलपुर, थाना अजीतमल, जनपद औरैया को गिरफ्तार कर लिया।एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर रायपुर और आसपास के क्षेत्रों से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। पुलिस से बचने के लिए वह गांजे को मिनी कंटेनर और ट्रकों में प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर लाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जनपद औरैया और जौनपुर में गांजा तस्करी के चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।