ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़कम मानदेय की घोषणा से अनुदेशकों में आक्रोश

कम मानदेय की घोषणा से अनुदेशकों में आक्रोश

स्थानी बाजार में शनिावार को उच्च प्राथमिक विद्यालय के अनुदेशको की बैठक हुई। बेसिक शिक्षा मंत्री अनुमपा  जायसवाल ने विधानसभा में अनुदेशकों का मानदेय 98 सौ करने की घोषण पर आक्रोश व्यक्त किया गया।...

कम मानदेय की घोषणा से अनुदेशकों में आक्रोश
जहानागंजSat, 01 Sep 2018 07:32 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानी बाजार में शनिावार को उच्च प्राथमिक विद्यालय के अनुदेशको की बैठक हुई। बेसिक शिक्षा मंत्री अनुमपा  जायसवाल ने विधानसभा में अनुदेशकों का मानदेय 98 सौ करने की घोषण पर आक्रोश व्यक्त किया गया। अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह व महामंत्री अनुप कुमार सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने मार्च  2017  में ही अनुदेशको का मानदेय 17 हजार रुपए पास किया है और माननीय उच्च न्यायालय ने भी इसे लागू करने का आदेश दिया है। राज्य सरकार को केन्द्रांश भी केन्द्र सरकार ने दे दिया है। ऐसे मे यह घोषणा अनुदेशको के साथ अन्याय है। प्रदेश के  31 हजार अनुदेशक समय  आने पर प्रदेश सरकार से हिसाब लेगें। इस अवसर पर रमेश चंद्र द्विवेदी, सर्वजीत सिंह, किरन यादव, हवलदार यादव, प्रदीप कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें