कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mar 01, 2026 11:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - जहानागंज के इदिलपुर में पूर्ति निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। निरीक्षण के दौरान विक्रेता स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखा सका। जांच में गेहूं और चावल में कमी पाई गई। 69 पात्र गृहस्थी और छह अंत्योदय कार्डधारकों ने भी कम राशन मिलने की शिकायत की।

कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जहानागंज। क्षेत्र के इदिलपुर के कोटेदार के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि सरकारी सस्ते की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान विक्रेता मौके पर मौजूद मिला,लेकिन वह स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में गेहूं गायब पाया गया। चावल में 67.16 कुंतल की कमी मिली। 22.90 कुंतल गेहूं और 67.16 कुन्तल चावल कम पाया गया। मौके पर उपस्थित 69 पात्र गृहस्थी और छह अंत्योदय कार्डधारकों ने बताया कि फरवरी माह में उनसे ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाकर निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।