कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर : मुन्ना

Mar 06, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - शाहगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने सठियांव ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से उपस्थिति की जानकारी ली और कामकाज की व्यवस्था पर ध्यान दिया। सीडीओ ने कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और सरकारी कार्यों के निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर : मुन्ना

शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने शुक्रवार को सठियांव ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंप्यूटर कक्ष, प्रधान सहायक कक्ष, वरिष्ठ सहायक कक्ष और खंड विकास अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीडीओ ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से उनका नाम और पद पूछकर उपस्थिति एवं कार्य व्यवस्था का संज्ञान लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई,अभिलेखों के रख-रखाव और सरकारी कार्यों के निष्पादन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने, लंबित कार्यों को शीघ्र निस्तारित करने और आम जन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि परिसर में खंड विकास अधिकारी के आवास के निर्माण को लेकर भी कवायद शुरू की जा सके। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के कर्मचारियों में खलबली मची रही। सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यों में व्यस्त नजर आए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी हरिमोहन सिंह, एडीओ पंचायत सुभाषचंद्र शर्मा, एपीओ निर्भय, एडीओ अंकित सिंह, धीरज गुप्ता, प्रधान सहायक कमरुल्लाह अंसारी, राधेश्याम सिंह, लक्ष्मी प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।