ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को दी जानकारी

मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को दी जानकारी

आजमगढ़। महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत सठियांव ब्लाक सभागार में कैंप का आयोजन किया गया।...

मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को दी जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Tue, 07 Sep 2021 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत सठियांव ब्लाक सभागार में कैंप का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को घरेलू हिंसा सहित अन्य महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया। कैंप में आई महिलाओं को जानकारी देते हुए महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं की जानकारी दी।

महिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि हर महिला को अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जिम्मेदार होते हुए कुछ चीजों की जानकारी जरूर होनी चाहिए। सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं ने महिलाओं के हित के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों को अपने फोन में सेव कर खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है। मसलन, 1090 वुमेन पॉवर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 एंबुलेंस सेवाएं और 108 एंबुलेंस सेवा महिला सुरक्षा के लिए जारी की गई है। बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जयेगा। इस दौरान दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, महिलाओं का कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या से संबंधित धाराओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। ममता यादव ने कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया कि इसका उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या रोकना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह रोकना, बालिका स्वास्थ्य व शिक्षा कार्यक्रम को प्रोत्साहन देना और महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें