आजमगढ़ में अब 4387 बूथों पर वोटर चुनेंगे दस विधायक
Azamgarh News - आजमगढ़ में चुनाव आयोग के अनुसार मतदान केंद्रों की संख्या 2298 और मतदेय स्थलों की संख्या 4387 हो गई है। पिछले चुनावों की तुलना में 5 लाख 66 हजार वोटर कम हुए हैं। अब हर बूथ पर 1200 वोटरों की संख्या निर्धारित की गई है। 2027 में विधानसभा चुनाव में 10 विधायक चुने जाएंगे।

आजमगढ़, संवाददाता। एसआईआर के बाद जिले में मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों का जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से निर्धारण कर दिया गया है। जिले में सात मतदान केंद्र और 518 मतदेय स्थलों की वृद्धि हुई है। जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर के पूर्व कुल 2291 मतदान केंद्र और 3869 मतदेय स्थल थे। एसआईआर के बाद वृद्धि होने से जिले में 2298 मतदान केंद्र और 4387 मतदेय स्थल हो गए हैं। इस प्रकार से सात मतदान केंद्र और 518 मतदेय स्थलों की वृद्धि हुई है। जबकि पूर्व की अपेक्षा इस बार 5 लाख 66 हजार वोटर घट गए हैं।
अब प्रत्येक बूथ पर 1200 वोटरों की संख्या निर्धारित की गई है। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 4387 बूथों पर मतदाता अपने वोट से 10 विधायक चुनेंगे। जिले में प्रस्तावित मतदेय स्थलों की संख्या विधानसभा मतदान केंद्र मतदेय स्थल अतरौलिया 260 455 गोपालपुर 225 428 सगड़ी 227 423 मुबारकपुर 192 402 आजमगढ़ 212 451 निजामाबाद 219 412 फूलपुर पवई 228 402 दीदारगंज 225 461 लालगंज 251 474 मेंहनगर 259 479 किस विधानसभा में बढ़े कितने मतदेय स्थल अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में 43, गोपालपुर में 47, सगड़ी में 52, मुबारकपुर में 38, आजमगढ़ में 52, निजामाबाद में 66, फूलपुर पवई में 53, दीदारगंज में 61, लालगंज में 58 और मेंहनगर में 48 मतदेय स्थल बढ़े हैं। जबकि मुबारकपुर में तीन, फूलपुर पवई, दीदारगंज, लालगंज और मेंहनगर विधान सभा में एक-एक मतदान केंद्रों की वृद्धि हुई है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन के बाद जिले के मतदेय स्थलों और मतदान केंद्रों की सूची जनपद के वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। तहसील मुख्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में जन सामान्य के नि:शुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। राहुल विश्वकर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



