अवैध निर्माण पर चला बुल्डोर
Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Azamgarh News - मिल्कीपुर के अंडिका गांव में उपजिलाधिकारी फूलपुर के निर्देश पर वर्षों पुराने अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई धामू की भूमि पर लंबे समय से चल रहे अवैध निर्माण की शिकायत के बाद की गई। पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण को गिराने का काम किया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मिल्कीपुर। पवई ब्लाक के अंडिका गांव में उपजिलाधिकारी फूलपुर के निर्देश पर टीम ने वर्षों पुराने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। अंडिका गांव निवासी धामू की भूमि पर लंबे समय से अवैध निर्माण किया गया था, जिसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की गई थी। जांच के बाद निर्माण को अवैध पाए जाने पर उपजिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद राजस्व विभाग और पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर लगाकर निर्माण को गिरा दिया गया। इस दौरान पुलिस फोर्स मौजूद रही।
ये भी पढ़ें:पैमाइश के बाद बनी बाउंड्री तोड़ी
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


