ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़पत्नी की रिश्तेदार किशोरी से पति ने किया रेप

पत्नी की रिश्तेदार किशोरी से पति ने किया रेप

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी की रिश्तेदार एक 15 वर्षीया किशोरी एक सप्ताह पूर्व घर आई थी। पति ने चाकू से डरा धमाक कर उसके साथ रेप कर दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध...

पत्नी की रिश्तेदार किशोरी से पति ने किया रेप
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Sat, 21 Sep 2019 06:14 PM
ऐप पर पढ़ें

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी की रिश्तेदार एक 15 वर्षीया किशोरी एक सप्ताह पूर्व घर आई थी। पति ने चाकू से डरा धमाक कर उसके साथ रेप कर दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

एक महिला ने आरोप लगाया कि उसकी भाभी की 15 वर्षीया बहन एक सप्ताह पूर्व उसके घर आई थी। उसके पति मनोज कुमार पुत्र बाबूलाल ने रिश्तेदार किशोरी के साथ 13 से15 सितम्बर तक छेड़खानी की और उसके साथ चाकू से डरा धमका कर रेप किया। विरोध करने पर जान माल की धमकी दी। पत्नी को भी उसने डराया धमकाया। कई दिन तक पंचायत हुई। मामले का हल न निकले पर पीड़ित पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार के विरूद्ध शुक्रवार की रात रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी को शनिवार की दोपहर कहीं भागने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर उसे गंभीरपुर बाजार के मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें