ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़बंद कमरे में विवाहिता का लटका मिला शव

बंद कमरे में विवाहिता का लटका मिला शव

बरदह थाने के गयासपुर गांव में रविवार की भोर में बंद कमरे में छत के चुल्ले से 30 वर्षीया विवाहिता का शव लटकते पाए जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया। विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा कर...

बंद कमरे में विवाहिता का लटका मिला शव
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Sun, 16 Jun 2019 06:56 PM
ऐप पर पढ़ें

बरदह थाने के गयासपुर गांव में रविवार की भोर में बंद कमरे में छत के चुल्ले से 30 वर्षीया विवाहिता का शव लटकते पाए जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया। विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मायके वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मायके वालों ने दहेज को लेकर बेटी को मार डालने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बरदह थाने के गयासपुर गांव निवासिनी गुड्डी देवी का पति हनुमान यादव मुंबई रहता था। एक माह से वह घर आया हुआ है। शनिवार की रात में तबीयत खराब होने पर गुड्डी देवी अपने कमरे में अकेले सोने चली गई थी। रविवार को भोर में परिजन उसे जगाने गए,तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। खिड़की से देखा तो छत के चुल्ले से शव लटकता देख परिजन अवाक रह गए। दरवाजा तोड़ कर शव को नीचे उतरा। तब तक किसी ने मृत विवाहिता के मायके वालों को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पहुंची मृतका की मां मंती देवी बेटी का शव देखते ही रो पड़ी। ससुराल वाले पेट में दर्द होने पर गलत दवा खा लेने से मौत होना बता रहे थे। जबकि मायके वालों ने दहेज को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे बरदह थानाध्यक्ष के साथ ही सीओ लालगंज ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के फांसी लगा लेने की बात स्वीकार की। मृत विवाहिता के पास दो पुत्री हैं। एक बेटी पांच साल की और दूसरी बेटी छह माह की है।

बरदह थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि मृत विवाहिता की मां के तहरीर पर दहेज को लेकर हत्या किए जाने के आरोप में पति,सास-ससुर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें