ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़प्रसव के लिए अस्पताल प्रशासन करता है वसूली

प्रसव के लिए अस्पताल प्रशासन करता है वसूली

डीएम कार्यालय पर मंगलवार को छह सूत्री मांगों को लेकर आशा बहू कल्याण समिति ने धरना दिया। महिला अस्पताल प्रशासन पर प्रसव के नाम पर वसूली का आरोप लगाया। कहा कि इसके लिए बकायदा रेट तय किया गया है। रुपया...

प्रसव के लिए अस्पताल प्रशासन करता है वसूली
आजमगढ़। निज संवाददाताTue, 18 Sep 2018 05:22 PM
ऐप पर पढ़ें

डीएम कार्यालय पर मंगलवार को छह सूत्री मांगों को लेकर आशा बहू कल्याण समिति ने धरना दिया। महिला अस्पताल प्रशासन पर प्रसव के नाम पर वसूली का आरोप लगाया। कहा कि इसके लिए बकायदा रेट तय किया गया है। रुपया न देने पर मरीजों को प्रताड़ित किया जाता है। आशा बहुओं ने डीएम को मांगों का ज्ञापन सौपा।

जिलाध्यक्ष विभा राय ने कहा कि गत माह भी  मांगो के समथर्न मेंे डीएम को ज्ञापन दिया गया था। सीएमओ ने इसे  पूरा करने का आश्वासन दिया था किसी भी मांग को पूरा नही किया गया। देवगांव कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक आशा बहू की हत्या कर दी गयी परिवार को समुचित मुआवजा नही दिया गया। सीएचसी पीएचसी पर 26 घंटे की ड्यूटी होती है इन्हें रात मेंे ठहरने के लिए व्यवस्था व सुरक्षा की मांग की। जननी सुरक्षा कार्यक्रम के तहत भोजन की व्यवस्था करने, छठवें व सातवें माड्यूल के तीसरे चरण का प्रशिक्षण आशा बहूओं को दिये जाने की मांग की। इसके साथ ही आरोप लगाया कि महिला अस्पताल में प्रशव के लिए अगल बकायदा रेट तय किया गया है। कहा कि सामान्य प्रसव के लिए एक हजार से बरह सौ रुपये,  आपरेशन प्रसव पर तीन हजार से पांच हजार, बाहर की दवा से 13 सौ से दो हजार, सोनोग्राफी के नाम पर दो सौ से ढाई सौ रुपये व खून  जांच के लिए 30 से सौ रुपये की वसूली की जाती है। प्रदर्शन करने वालों में मीनू भारती, आशा देवी, सुभाावती, रामसती, गिरजा, सुषमा, कल्याणी सिंह, शीला, इसरावती, वृजबाला सिंह, नीलम मौर्य, पुष्पलता सिंह, रेखा सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें