होली को लेकर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़
Mar 02, 2026 12:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Azamgarh News - आजमगढ़ में होली की रौनक से बाजार गुलजार हैं। रंग, गुलाल और मिठाइयों से दुकानों की सजावट हो रही है। सोमवार को प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। महिलाएं घर सजाने और पकवानों की तैयारी के लिए सामान खरीद रही हैं। नगरपालिका ने होलिका दहन स्थलों की सफाई कराई है।

आजमगढ़, संवाददाता। होली की रौनक से बाजार गुलजार हैं। रंग, गुलाल, अबीर, पिचकारियों और मिठाइयों से दुकानों की सजावट देखते ही बन रही है। सोमवार को शहर के सभी प्रमुख बाजार चौक, सिविल लाइन, रैदोपुर,सिधारी समेत ग्रामीण अचंल में खरीदारों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, महिलाओं ने घर की सजावट और पकवानों की तैयारी के लिए आवश्यक सामानों की खरीद शुरू कर दी है। उधर, नगरपालिका ने जगह-जगह होलिका दहन स्थलों की सफाई कराई है। शाम होते ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरा के अनुसार होलिका दहन किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



