Azamgarh News: नहर की टूटी पुलिया बंद होने से सड़क पर बह रहा बारिश का पानी

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

Azamgarh News: मोहिउद्दीनपुर गांव के समीप नहर की पुलिया टूटने से सड़क पर बारिश का पानी बहने लगा है। इससे कई ग्रामीणों की फसल जलमग्न हो गई है और लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त होकर राहगीरों के लिए समस्या बन गया है, लेकिन अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है।

Azamgarh News: नहर की टूटी पुलिया बंद होने से सड़क पर बह रहा बारिश का पानी

Azamgarh News: मोहम्मदपुर,हन्दिुस्तान संवाद। मोहम्मदपुर ब्लाक के मोहिउद्दीनपुर गांव के समीप पर नहर की पुलिया टुटने से पुलिया को बंद कर दिया गया है। जिससे नहर का बारिश का पानी सड़क के ऊपर पानी बह रहा है। जिससे कई ग्रामीणों की फसल जलमग्न हो गया है,वही कई लोगों में घरों में पहुंच गया है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मोहम्मदपुर ब्लाक के मोहिउद्दीनपुर गांव की तरफ जाने वाला मार्ग जो काफी क्षतग्रिस्त हो गया है। वही नहर के पास पुलिया के टूट जाने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही हैइस मार्ग से फैजुल्लाहपुर ,बेलवार पार, बरईपुर,काजियाकूबपुर,अंबरपुर, बीबीपुर,सहित दर्जनों गांवों के हजारों लोगों का प्रतिदिन आना—जाना होता है।

जिससे काफी दक्कित हो रही है। इस समस्या को संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों ने अवगत गया है। लेकिन ध्यान नही दिया जा रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम ने बताया कि मार्ग और टुटी पुलिया की मरम्मत के लिए कई बार तहसील दिवस और आईजीआरएस पर प्रार्थना पत्र दिया गया। लेकिन संबंधित अधिकारी हर बार रिपोर्ट में यह लिख दिया जाता है कि यह हमारे विभाग में नही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsआजमगढ़Azamgarh News: नहर की टूटी पुलिया बंद होने से सड़क पर बह रहा बारिश का पानी