Azamgarh News: पूरी रात जिले में हुई झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

Azamgarh News: आजमगढ़ में सोमवार रात बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। हालांकि, जलजमाव ने लोगों की दुश्वारियों में इजाफा किया। गाँवों और मोहल्लों में निचले हिस्सों में पानी भर गया। बारिश ने किसानो को राहत दी है, लेकिन बाजारों में जलजमाव से लोग परेशान हैं।

Azamgarh News: पूरी रात जिले में हुई झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में सोमवार को पूरी रात झमाझम बारिश हुई। जिससे गर्मी और उमस से परेशान रहे लोगों को राहत मिली। वहीं बारिश होने से मोहल्ले और गांवों के निचले हिस्से में जगह-जगह जलजमाव होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई। सोमवार की सुबह से आसमान पर बादल मडरा रहे थे, वहीं दोपहर को शहर समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं तेज मुसलाधार बारिश हुई। वहीं रात दस बजे के बाद से शुरू हुई बारिश पूरी रात तक झमाझम हुई। जबकि मंगलवार की सुबह दस- बजे तक रूक-रूक कर कभी बूंदाबादी तो कभी हल्की बारिश होने से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली।

खेतों में पानी जमा देख अन्नदाताओं के चेहरे खिल गए और वे खेती के कार्य में जुट गए। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में जलजमाव होने से लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsआजमगढ़Azamgarh News: पूरी रात जिले में हुई झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना