Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsHeavy Rain Brings Relief to Farmers in Azamgarh Amid Waterlogging Issues
तेज हवा संग हुई झमाझम बारिश

तेज हवा संग हुई झमाझम बारिश

संक्षेप:

Azamgarh News - आजमगढ़ में गुरुवार शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसानों को राहत मिली। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया, जिससे नगर पालिका के नालों की सफाई पर सवाल उठे। किसान खेतों में पानी देखकर...

Sep 05, 2025 02:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

आजमगढ़, संवाददाता। जिले में गुरुवार की शाम तेज हवा संग हुई झमाझम बारिश से लोगों के चेहरे खिल गए। बारिश होने से किसानों को बड़ी राहत मिली। उधर, शहर में बारिश के बाद जगह-जगह जलजमाव हो गया। सुबह से ही धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। शाम पांच बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शहर समेत जिले के अधिकांश इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। गुरुवार की शाम को हुई तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। वे खेतीबारी में जुट गए। तेज बारिश से शहर के निचले इलाके के कई मोहल्लों में जलजमाव हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे नगर पालिका प्रशासन के नालों की सफाई कराने के दावे की पोल खुल गई। शहर के सिविल लाइंस, रैदोपुर आफिसर्स कालोनी, बेलइसा, पल्हनी नई कालोनी, रेलवे स्टेशन पान दरीबा, सीताराम दलालघाट, अराजीबाग, अतलस पोखरा, बदरका कोल बाजबहादुर आदि मोहल्लों में जलजमाव बना हुआ है। जलजमाव के चलते लोगों का आना-जाना मुहाल हो गया है। फरिहा, रानी की सराय, फूलपुर, सरायमीर, मुबारकपुर, शाहगढ़, जहानागंज, बिलरियागंज, लाटघाट, सगड़ी, महराजगंज, अहरौला, पवई, मिल्कीपुर, मेंहनगर, तरवां, लालगंज में तेज बारिश हुई। जिससे जलजमाव हो गया। वहीं, खेतों में पानी देखकर किसान प्रसन्न नजर आए।