तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश होने से मौसम हुआ सुहाना

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - आजमगढ़, संवाददाता। नौतपा के बीच शुक्रवार को अलसुबह तेज हवा, गरज-चमक के साथ जिले

तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश होने से मौसम हुआ सुहाना

आजमगढ़, संवाददाता। नौतपा के बीच शुक्रवार को अलसुबह तेज हवा, गरज-चमक के साथ जिले में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। तापमान गिरने से लोगों को भीषण गर्मी और उसम से राहत मिली। पूर्वाह्न 11 बजे बादलों के बीच से निकली हल्की धूप ने मौसम में गर्माहट ला दिया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि 60 से 70 प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली।अलसुबह दो घंटे तक हुई तेज बारिश और आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिरने और डालिया गिरने से बिजली के तार तो कहीं पोल टूट कर गिर गए।

जिससे शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। बारिश से शहर के निचले मोहल्ले में जलजमाव से नगर पालिका प्रशासन के नालों की साफ-सफाई के दावें की पोल खुल गई। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। वे धान की नर्सरी डालने के लिए खेत तैयार करने में जुट गए।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।